फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डीआईजी अशोक कुमार की बहाली को लेकर भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

डीआईजी अशोक कुमार की बहाली को लेकर भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी अशोक कुमार की बहाली को लेकर भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन
जींद से भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : Amar Ujala
अंबाला के निलंबित डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर उन्हें बहाल करने की मांग करते हुए सर्व समाज के बैनर तले शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यतया स्वामी चंद्रानंद महाराज, सेवानिवृत्त निरीक्षक रोहताश सिंह व राजपाल, ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान विजय दलाल, अधिवक्ता सुमित व विकास, विजय, सचिन कंडेला, डॉ. रघुबीर सिंह, बबलू गोयल ,कुलदीप मल्होत्रा व रामफल श्रीराग खेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ अंबाला कैंट में दर्ज एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। ये सरासर गलत है। अशोक कुमार को निलंबित करने से सर्व समाज में रोष है। उन्होंने मांग की कि दर्ज एफआईआर को रद्द कर तुरंत डीआईजी अशोक कुमार को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed