{"_id":"600a709c8ebc3e316538c748","slug":"jind1611296924","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में पहुंची कोविड वैक्सीन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जुलाना में पहुंची कोविड वैक्सीन
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाते डॉ नरेश वर्मा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना में पहुंची कोविड वैक्सीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना।
जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार तड़के ही कोरोना वैक्सीन पहुंची। कोविड सेंटर इंचार्ज रेणुका मलिक ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन की 100 डोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची हैं। सबसे पहले चिकित्सकों आशा वर्करों व एएनएम को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी। जुलाना में सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ नरेश वर्मा को लगाई गई। एसएमओ डॉ नरेश वर्मा ने कहा कि पोर्टल पर 100 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। इनके पास मैसेज भेज दिए गए हैं। आज 100 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।