फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नवीन की हत्या के मामले में लड़की के भाई की शिकायत पर तीन नामजद

नवीन की हत्या के मामले में लड़की के भाई की शिकायत पर तीन नामजद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
नवीन की हत्या के मामले में लड़की के भाई की शिकायत पर तीन नामजद
युवक की हत्या के मामले में नागरिक अस्पताल में चल रही पंचायत। - फोटो : Amar Ujala
रूपगढ़ निवासी 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आज युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने नंदगढ़ गांव निवासी आशीष, अजय व शर्मा नगर जींद निवासी बादल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बुधवार दोपहर बाद एक छात्रा कॉलेज से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर लड़की ने अपने भाई को फोन कर दिया । भाई चंडीगढ़ में था तो उसने अपने दोस्तों को मौके पर भेजा। इस दौरान दोस्त के कहने पर 19 वर्षीय नवीन भी वहां पहुंच गया। लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। इसमें नवीन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वीरवार सुबह लड़की के भाई के बयान पर तीन नामजद व सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों ने किया शव उठाने से मना नवीन के परिजनों ने वीरवार को यह कहते हुए शव उठाने से मना कर दिया कि उन्हें आश्वस्त किया जाए कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। इसके लिए झगड़े में शामिल एक युवक अमन को बुलाया गया, जो आरोपियों की सीआईए थाना में पहचान करेगा। इसके बाद ही परिजन शव उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed