फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two students selected for atul maheshwari scholarship

हरियाणाः नरवाना के दो छात्रों को मिलेगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, दोनों भरेंगे सपनों की उड़ान

Tue, 17 Dec 2019 01:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना(जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना(जींद) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
two students selected for atul maheshwari scholarship
छात्रवृत्ति के लिए चुने गए निखिल का मुहं मीठा कररवाती मां। - फोटो : Jind
नरवाना (जींद) के दो छात्र तेजेंद्र और निखिल अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं। दोनों छात्रों को इसकी जानकारी सोमवार सुबह अमर उजाला में छपे परीक्षा परिणाम से मिली। इसके बाद दोनों के घरों में जश्न का माहौल रहा। तेजेंद्र को 50 हजार की छात्रवृत्ति और निखिल को 30 हजार की छात्रवृत्ति मिलने से उनके हौसलों को उड़ान मिलेगी। दोनों छात्रों ने कहा कि इससे वे अब अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हरियाणा के पांच छात्र सफल हुए हैं। इनमें आर्य स्कूल के दो छात्र भी शामिल हैं। इससे पूर्व इसी स्कूल के छात्र मोहित ने भी यह परीक्षा पास की थी। मोहित इस समय जींद में रसायन से एमएससी कर रहा है। इसी संस्था के स्कूल आर्य कन्या की छात्रा स्वीटी ने यह परीक्षा दो बार पास की थी। स्वीटी ने यह परीक्षा नौवीं, दसवीं और उसके बाद 11-12वीं ग्रुप में उत्तीर्ण की। वह इस समय बीएससी (दूसरा वर्ष) की शिक्षा ग्रहण कर रही है।
विज्ञापन


डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहता है तेजेंद्र
आर्य स्कूल में 11वीं के छात्र तेजेंद्र ने यह परीक्षा पास की है। तेजेंद्र सीआईए स्टाफ वाली गली निवासी बलवंत का यह इकलौता बेटा है। पिता मजदूरी करके अपना परिवार चला रहे हैं। तेजेंद्र डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहता है। तेजेंद्र ने कहा कि आज डॉक्टरी व्यापार बन गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वह डॉक्टर बनकर ऐसे लोगों को सस्ता इलाज मुहैया करवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर फोर्स में जाना चाहता है निखिल
आर्य स्कूल की नौवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे निखिल एयर फोर्स में होना चाहते हैं। शहर की चमेला कॉलोनी में रहने वाले हरीश कुमार के चार पुत्र में से एक निखिल पढ़ने में होनहार है। निखिल के अनुसार आजकल उच्च शिक्षा काफी महंगी हो गई है और साधारण परिवारों के बच्चों को काफी परेशानी आती हैं। ऐसे में छात्रवृत्ति उसके सपनों को उड़ान देगी।

परिजन हुए भावुक बोले शुक्रिया अमर उजाला
छात्रवृत्ति का परिणाम सार्वजनिक होने के साथ ही तेजेंद्र व निखिल के परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों के परिजनों ने कहा कि बड़ी मशक्कत से वे अपने बच्चों की पढ़ाई करवा रहे हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर उन्हें सफलता का विश्वास है। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्वास को और बढ़ा दिया है। दोनों के परिवारों ने अमर उजाला फाउंडेशन का शुक्रिया कहा।


स्कूल में रहा खुशी का माहौल
आर्य स्कूल के दो छात्रों की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आने पर खुशी का माहौल रहा। नौवीं के निखिल और 11वीं के तेजेंद्र को बधाई देते हुए प्रिंसिपल रघुभूषण लाल गुप्ता और अध्यापक गौतम गर्ग ने बधाई देकर और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

 

छात्रवृति के लिए चयन होने पर तेजेंद्र को मिठाई खिलाती मां।- फोटो : Jind

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed