फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ram coming to Ayodhya, Preparations to celebrate Deepotsav begin in 3836 temples of Haryana

अयोध्या आ रहे राम: हरियाणा के 3836 मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू, अक्षत पैकेट का हो रहा वितरण

Wed, 03 Jan 2024 09:17 AM IST
नवीन दलाल नागेश शर्मा, हिसार (हरियाणा)
नागेश शर्मा, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Jan 2024 09:17 AM IST
सार

हरियाणा में मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उधर, 15 जनवरी तक 60 लाख परिवारों तक अक्षत, राम मंदिर का चित्र और पत्रक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेश में अब तक 40 लाख पत्रक, राम मंदिर चित्र और अक्षत पैकेट बांटे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Ram coming to Ayodhya, Preparations to celebrate Deepotsav begin in 3836 temples of Haryana
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को हरियाणा के 3836 मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन मंदिरों में 31 दिसंबर तक अक्षत कलश रखवाए गए थे, जिनका वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। मंदिरों की सजावट, एलईडी और प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। उधर, 15 जनवरी तक 60 लाख परिवारों तक अक्षत, राम मंदिर का चित्र और पत्रक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेश में अब तक 1846 स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जा चुकी हैं।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 450 मंदिर यमुनानगर में और इसके बाद 368 मंदिर भिवानी और 300 मंदिर अंबाला में चुने गए हैं। प्रदेश में अब तक 40 लाख पत्रक, राम मंदिर चित्र और अक्षत पैकेट बांटे जा चुके हैं। 15 जनवरी तक 20 लाख और परिवारों तक यह सामग्री पहुंचाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।
विज्ञापन


रेवाड़ी से अयोध्या भेजा जाएगा चार क्विंटल देसी घी
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले साधु-संतों के लिए खाद्य सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों से चार क्विंटल देसी घी रेवाड़ी में एकत्र किया है, जिसे अयोध्या भेजा जाएगा। 7 जनवरी के बाद हरियाणा के विहिप कार्यकर्ता साधु-संतों की सेवा के लिए अयोध्या भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबके राम के मंत्र के साथ हर दल के नेताओं के घर पहुंचेगा अक्षत
प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत वितरण का कार्य सबके राम के मंत्र के साथ एक जनवरी से शुरू हुआ है जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार में अक्षत पहुंचाने का लक्ष्य है। सभी दलों के नेताओं, विधायक, सांसद अथवा अन्य जनप्रतिनिधियों के घरों पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता अक्षत पहुंचाएंगे। यह कार्य आग्रहपूर्वक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed