{"_id":"600a70ec8ebc3e2f7e66b1bf","slug":"hisar1611297004","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन में दिल्ली जा रहे किसान की मौत, कई घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हादसे के बाद सदर थाना में खड़ी क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
किसान आंदोलन में दिल्ली जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, कई घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। पंजाब के अबोहर के गांव बिशनपुरा निवासी कई युवा किसान इकट्ठे होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान हिसार के ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के पास अचानक उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-टॉली में सवार 26 वर्षीय कर्णी सिंह की मौत हो गई। वहीं करीब सात किसान घायल हो गए। घायलों को तुरंत हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। मामले में बिशनपुरा के सरपंच दलीप ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर को सौरभ चला रहा था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सौरभ, दर्शन, केशव व अन्य घायल हुए हैं। सरपंच ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली तो वह तुरंत हिसार के लिए निकले। यहां आकर पता चला कि कर्णी की मौत हो चुकी है। सरपंच ने बताया कि कर्णी सिंह उनका पड़ोसी था। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।