फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, nagar nigam, narendra modi, IHHl form, swaksh bharat mision, Hisar

अब रजिस्टर में नोट पते पर घर पहुंचकर भरेंगे फार्म

Tue, 15 Mar 2016 12:23 AM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 15 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
hindi story, nagar nigam, narendra modi, IHHl form, swaksh bharat mision, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau
आईएचएचएल के 300 फार्म गायब होने के मामले में सोमवार को नगर निगम ईओ अरविंद बिश्नोई ने हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों को तलब किया। उन्होंने ब्रांच से पूछा कि आखिर ये फार्म गायब कैसे हुए। रुपये लेकर फार्म जमा करवाने की बात को लेकर भी उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की।
विज्ञापन

हेल्थ ब्रांच के ही कर्मचारियों ने कांट्रेक्ट पर लगे एक कर्मचारी को ईओ के रूम में बुलाया। कर्मचारी से पूछा तो उसने रुपये लेने की बात पर साफ मना कर दिया। अधिकारी ने आदेश दिए कि जिन के फार्म गायब हैं उनका रजिस्टर से पता लेकर उनके घर पर पहुंचकर दोबारा फार्म भरे जाएं। जल्द से जल्द जो भी खामियां हैं उन्हें पूरी करो।
विज्ञापन


सहन नहीं होगा भ्रष्टाचार
ईओ अरविंद बिश्नोई ने कर्मचारियों की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। अगर किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में संलिप्त होने के सबूत मिलते हैं तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांच अधिकारियों ने लगाई ड्यूटी
हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों ने जिन जिन एसआई के वार्ड के फार्म गायब थे उन्हीं के फार्म दोबारा से घर घर पहुंचकर दोबारा भरवाने की जिम्मेवारी लगाई है। सोमवार से ही एसआई रविंद्र व कर्मचारी सत्यवान तथा एसआई विकास लोगों के घरों में पहुंचकर फार्म व दस्तावेज एकत्रित करने लगे। जिन लोगों के फार्म लोड नहीं हो पाए उनके रजिस्टर में से नाम पता निकालकर उनके यहां पहुंचकर फार्म भरने का काम दिया गया।

एक्सईएन ने भी एक कर्मचारी से की पूछताछ
एक्सईएन रामजीलाल ने भी अपने कार्यालय में बुलाकर कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारी से पूछताछ की। कर्मचारी को एक्सईएन ने सुधर जाने की नसीहत दी। कर्मचारी ने वहां भी वही बात दोहराई और कहा कि साहब मेरा पूरा रिकॉर्ड मेनटेन है। आपको कोई शिकायत मिलती है तो आप जरूर एक्शन लें।


पूरे दिन आईएचएचएल को लेकर रहा हड़कंप

नगर निगम कार्यालय में पूरा दिन आईएचएचएल को लेकर हड़कंप मचा रहा। पूरा दिन चर्चा रही कि आखिर पांच सौ रुपये लेकर काम करवाने के बारे में काफी लोग पूछने तो जरूर आते थे मगर ये रुपये लेकर काम कौन करता था उस कर्मचारी की पहचान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed