{"_id":"5f8402d88ebc3e75031138e0","slug":"apply-for-phd-course-in-gju-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी करना चाहते हैं तो जीजेयू हिसार में करें ऑनलाइनआवेदन, फेलोशिप भी देगी एआईसीटीई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी करना चाहते हैं तो जीजेयू हिसार में करें ऑनलाइनआवेदन, फेलोशिप भी देगी एआईसीटीई
Mon, 12 Oct 2020 12:46 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने पांच विभागों में एआईसीटीई फेलोशिप की आठ सीटों पर पीएचडी के लिए आवेदन मांगे हैं। ये सीटें एनवायरमेंट साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, बायो ऐंड नैनो टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक ऐंड कम्यूनिकेशन विभाग में हैं।
अभ्यर्थी इसके लिए 15 से 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकता है। निर्धारित योग्यता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 31 हजार रुपये स्कॉलरशिप भी मिलेगी। यह फेलोशिप अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में शोधार्थियों के लिए हाल ही में जारी की थी। शोधार्थियों को पहले दो वर्ष तक 31 हजार रुपये और तीसरे वर्ष 35 हजार रुपये फेलोशिप दी जाएगी। इसके बाद इसे एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
यह होनी चाहिए योग्यता
- स्नातक और स्नातकोत्तर में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
- उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- पिछले 5 वर्षों में नेट/गेट पास होना चाहिए।
- एससी/एसटी/पीएच शोधार्थियों के न्यूनतम अंक 70 प्रतिशत और उम्र में पांच वर्ष की छूट।