{"_id":"5f840ba68ebc3eefbc77e9b7","slug":"fatehabad1602489254","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में ठूस-ठूसकर भरे थे 35 कटड़े, चार आरोपी काबू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ट्रक में ठूस-ठूसकर भरे थे 35 कटड़े, चार आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद : गुुरुनानकपुरा के पास पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो उसके अंदर 35 कटड़े ठूस-ठूसकर भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत इन पशुओं को ट्रक से उतारा और ट्रक में सवार सभी चारों आरोपितों को नीचे उतारा। चालक ने पूछताछ में अपनी पहचान जिला नूंह के बड़का निवासी आफिफ खान, उसके साथ बैठे नूंह जिला के गांव मढ़याकी निवासी वसीम व तीसरे युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला अमरोहा के गांव बछराईयां निवासी नदीम व चौथे आरोपित ने खुद को यूपी के जिला मेरठ के वार्ड 6 निवासी मोहम्मद सहजाद बताया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में कुछ पशु लादकर यूपी लेकर जा रहे है। यह ट्रक रतिया से आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गुरुनानकपुरा के पास नाका लगा दिया। आने जाने वाले वाहनों की जांच की जाने लगी। इसी दौरान एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक को रूकवा लिया। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसके अंदर 35 कटडे ठूस-ठूसकर भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत ट्रक में सवार चारों आरोपितों को काबू कर लिया। पुलिस ने इन पशुओं को गोशालाओं में छोड़ दिया है। वहीं आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन