{"_id":"56e708fd4f1c1b4f4a8b4ac4","slug":"administration-jaat-reservation-committee-police-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण ः ग्राम और जिला स्तर पर शांति कमेटियों के गठन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण ः ग्राम और जिला स्तर पर शांति कमेटियों के गठन के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते रोहतक मंडल आयुक्त।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के मद्देनजर फतेहाबाद के उपायुक्त एनके सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक शांति कमेटियों का गठन करें और लोगों से लगातार संपर्क बनाकर उन्हें जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक तुरंत बुलाई जाए और इस समिति में सभी समाज सेवी, धार्मिक, राजनीतिक, एनजीओ और जिला के प्रबुद्ध व्यक्तियों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक लेकर जिला में भाईचारे को कायम करने का संदेश दें। वहीं, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए एसपी ने तीन कंपनियों की मांग की है।
सोलंकी ने कहा कि इसके अलावा विभागाध्यक्ष भी सतर्क रहें और बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। इसके अलावा विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों की सुरक्षा का ख्याल रखें। कार्यालयों में 24 घंटे किसी न किसी कर्मचारी ड्यूटी तैनात करें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी ग्राम स्तर पर पटवारी, ग्राम सचिव, सरपंच, नंबरदार आदि से संपर्क बनाए रखें। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे संबंधित गांवों में जिला पार्षदों, सरपंचों व नंबरदारों से बैठक करें और जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लें।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम संतलाल पचार, सीटीएम सुरेंद्र पाल, जीएम रोडवेज लेखराज, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीडीए बलवंत सहारण, डीएफएससी केके मल्हान, डीएफओ नरेश रंगा, सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग, कार्यकारी अभियंता एसएस सांगवान, सतीश जनेवा और बीडीपीओ अनुभव मेहता सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन जिले के प्रत्येक गांव में लोगों से संपर्क बना रहा है। जिलावासी भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। गांवों में ठीकरी पहरे भी दिए जा रहे हैं।