{"_id":"5e3867638ebc3e7e583b21fe","slug":"dled-exam-online-apply-bhiwani-news-rtk5404603163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः डीएलएड परीक्षाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, प्रक्रिया और फीस की पढ़ें जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हरियाणाः डीएलएड परीक्षाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, प्रक्रिया और फीस की पढ़ें जानकारी
Tue, 04 Feb 2020 04:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड कोर्स प्रवेश वर्ष-2019 (2019-2021) प्रथम वर्ष जुलाई-2020 एवं द्वितीय वर्ष जुलाई-2021 की परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। छात्र-अध्यापक ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भरने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण से अभिप्राय है कि निश्चित तिथि तक सफल पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क का जमा होना।
यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि इन परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन व निर्धारित परीक्षा शुल्क (4050 रुपये प्रति छात्र-अध्यापक, दोनों वर्ष की परीक्षाओं के लिए) जमा करवाने की तिथियां बिना विलंब शुल्क तीन से 17 फरवरी, एक सौ रुपये प्रति छात्र-अध्यापक विलंब शुल्क सहित 18 से 24 फरवरी, तीन सौ रुपये प्रति छात्र-अध्यापक विलंब शुल्क सहित 25 फरवरी से एक मार्च और एक हजार रुपये प्रति छात्र-अध्यापक विलंब शुल्क सहित दो से बाट आठ मार्च तक निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त छात्र-अध्यापकों को नौ से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने का पैनल संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर तीन फरवरी से उपलब्ध है। जिला चरखी दादरी की संस्थाओं को जिला भिवानी से अलग करके नए कोड, लॉग-इन आईडी और पासवर्ड अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसी सस्थाएं ई-मेल आईडी पर अपने लैटर पैड पर अपनी अधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से अनुरोध भेजकर नए कोड, लॉग-इन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी संस्था को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे ई-मेल आईडी व दूरभाष नंबर 01664-254300, 254308 तथा 254309 पर संपर्क कर सकते हैं।