फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat movement, punjabi community, compensation, victim

पीड़ितों को मिले मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी

Mon, 07 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 07 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat movement, punjabi community, compensation, victim
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों और दुकानों को आग लगाने की घटनाओं पर पंजाबी समुदाय के लोग जमकर बरसे। पंजाबी महापंचायत ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा देने, पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। पंजाबी बिरादरी के लोगों ने मांगों का एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


रविवार को पंजाबी बिरादरी की महापंचायत जगदीश पुत्री पाठशाला कृष्णा कॉलोनी में सेवानिवृत्त इनकम टैक्स अधिकारी एमएल कटारिया की अध्यक्षता में हुई। महापंचायत में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों, दुकानों में लूटपाट व आग लगाने की घटनाओं पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि उपद्रवी किसी कौम के नहीं होते। सरकार को इनके साथ सख्ती के साथ निपटना चाहिए। एक जाति विशेष द्वारा पंजाबी जाति पर की जा रही अशोभनीय टिप्पणी पर भी पंजाबी नेता खफा दिखे और कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने दंगों के दौरान लूटपाट व आगजनी का शिकार हुए दुकानदारों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। प्रभावित लोगों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।वक्ताओं ने पंजाबियों को पाकिस्तानी कहने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के बारे में प्रस्ताव पारित करते हुए कहा है कि ऐसे लोग सभ्य समाज में जहर घोलने का काम करते है। वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी समाज के कुछ निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसा हुआ तो पंचायत कड़ा संज्ञान लेगी। महापंचायत के बाद प्रतिनिधिमंडल लघु सचिवालय पहुंचा और एसडीएम सतपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


मंच संचालन यशपाल महता व रवि खन्ना ने संयुक्त रुप से किया। महापंचायत में हरिनाराण चौधरी, विद्यासागर गिरधर, अविनाश सरदाना, पूनम सचदेवा, मनोहरलाल सरदाना, कैलाश चौधरी, विशंभर अरोड़ा, विनोद चावला, देवराज महता, जगन्नाथ गंभीर, आशु कामरा, नवीन धमीजा, सुनील चावला, नवीन महतानी, चंाग के सरपंच देवेन्द्र कालड़ा, जगन्नाथ महता, राजकुमार डूडेजा, राजेश डूडेजा, गोपीराम महता, सुखबीर शर्मा,  डॉ हंसराज, प्रेम देवी, डॉ. साईदित्ता, आत्मप्रकाश टूटेजा, चिमन लाल पोपली, राजेश नागपाल, राजेश पोपली,  विनोद गाबा, राजकुमार महता, पार्षद अशोक कामरा, पार्षद पूर्ण चंद आजाद, पार्षद प्रवीण चावला, नारायण दास डूडेजा, अशोक सरदाना, सुशील सरदाना, विजय टूटेजा, ओमप्रकाश पोपली, केके ग्रोवर,  मनोज अहुजा, तरुण भूटानी,  पार्षद अनिल काठपालिया, पूर्व पार्षद भगवान दास, पूर्व पार्षद भूषण कुमार, विवेक चौधरी,  सन्नी बत्तरा, नरेश दुरेजा, पूर्ण चंद जुगयानी, ओपी नंदवानी, राधा कृष्ण चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed