{"_id":"56e5bc114f1c1ba4488b4590","slug":"bhiwani-news-crop-spoiled-one-lakh-acre","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद हुई एक लाख एकड़ में खड़ी फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद हुई एक लाख एकड़ में खड़ी फसल
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बर्बाद फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की ओलावृष्टि ने करीब 85 गांवों की एक लाख से अधिक एकड़ जमीन पर लगी गेहूं, सरसों व अन्य फसलों में भारी नुकसान पहुंचाया है। तोशाम समेत अनेक क्षेत्र में ओलो की सफेद परत के बाद अब फूल पूरी तरह झड़ गए है। करीब 60 फीसदी से अधिक नुकसान का अनुमान है। फिलहाल कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सर्वे रिपोर्ट बनाने में जुटे है। लगातार दो दिन की बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों पर कहर बरपाया है। शनिवार देर रात भी तेज
बरसात हुई और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कुछ जगह ओले भी गिरे है।
ओलावृष्टि से जिलेभर 85 से अधिक गांवों में एक लाख से अधिक एकड़ फसल में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान 25 से 60 फीसदी तक है। जिस कारण किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। रविवार को भी कृषि विभाग की टीम ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करती रही। जांच में सामने आया कि तोशाम क्षेत्र में अधिक नुकसान है।
राम नै तो मार दिये
तोशाम। राम नै तो मार दिये, नफा तो दूर इब तो खर्चा लिकड़ता भी कोनी दिखे। सरकार इब तो लागत जितना मुआवजा भी दे दे तो भी ठीक। यह कहना है संडवा के किसान राम कुमार व सज्जन सिंह का। तोशाम में शनिवार सायं को ओलावृष्टि में संड़वा, हसान, आलमपुर, बीरण, साहलेवाला सहित कई गांवों में हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। गेहूं, सरसों, मेथी सहित अन्य फसलों को 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। हसान निवास किसान प्रताप सिंह व कृष्ण कुमार के अनुसार उनके गांवों के बड़े-बड़े ओले गिरे। जिससे सरसों की फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बिरण निवासी किसान पवन व सुनील ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद फसल में काफी नुकसान हो गया। नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का मुआयना कर रहे हैं। रविवार को संड़वा, हसान, साहलेवाला गांव का मुआयना किया है।
विज्ञापन
कहां कितना नुकसान
भिवानी: भिवानी के बामला, फूलपुरा, सैय, खरक, चांग, प्रेमनगर, बड़ेसरा, रेवाड़ीखेड़ा में करीब 15 हजार एकड़ फसल में नुकसान है।
लोहारू : करीब 10 हजार एकड़ फसल में नुकसान हुआ है।
तोशाम: करीब 10 हजार एकड़ फसल में भारी नुकसान नुकसान
बहल : हरियावास, सिधनवा, गोपालवास, मंढोली कला का कुछ क्षेत्र, कासनी खुर्द का क्षेत्र भारी तौर पर प्रभावित हुआ है। यहां करीब 10 हजार एकड़ फसल
चरखी दादरी: करीब चार हजार एकड़ फसल में नुकसान हुआ। झोझू क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ।
ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। हमारी टीमें अभी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। डीजी साहब के भी आदेश है। करीब 50-60 हजार एकड़ में नुकसान का अनुमान है।
आत्माराम गोदारा, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग