फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fake Date Sheet of Haryana Board Viral on Social Media

सोशल मीडिया पर वायरल हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फेक डेटशीट, मच गई खलबली

Sat, 04 Jan 2020 04:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Fake Date Sheet of Haryana Board Viral on Social Media
फाइल फोटो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा की डेट शीट भी तैयार नहीं की और एक फर्जी डेट शीट सोशल मीडिया पर जारी हो गई। इस फर्जी डेट शीट से स्कूल संचालक असमंजस में हैं। फर्जी डेट शीट में होली के दिन भी परीक्षा दिखाई गई है। बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट कहा है कि डेट शीट फर्जी है और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अभी कोई डेट शीट जारी नहीं की है। फर्जी डेट शीट जानी करने वाले की साइबर सेल से जांच कराएंगे और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की डेट शीट सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में वायरल हो रही है। प्रदेशभर में डेट शीट जा चुकी है और अधिकतर स्कूल संचालकों ने इसी के अनुसार परीक्षाओं की भी तैयारी कर ली है। परीक्षाओं का शेड्यूल लगभग 2019 की परीक्षाओं की तरह का है। इसमें सिर्फ तिथियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। विषय वार वहीं स्थिति है, बाकी पूरा फार्मेट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का ही है।
विज्ञापन


बोर्ड कर्मचारी पर ही शक की सूई
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी अपने स्तर पर शुरू कर दी है। इसी के तहत डेट शीट बनाने पर भी विचार विमर्श शुरू हो गया है। सूत्र बताते हैं कि डेट शीट तैयार करने के लिए पुरानी डेट शीट का अवलोकन, विद्यार्थियों की संख्या और मार्च महीने में आने वाली छुट्टियों की तारीख भी देखी जा रही है। अब चर्चाएं हैं कि इसी दौरान किसी ने पुरानी डेट शीट की तिथियां तय कर अपने चहेतों को भेज दी। जिसे अब वायरल कर दिया गया है। शक की सूई बोर्ड के ही किसी कर्मचारी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च से शुरू दिखाई हैं परीक्षाएं
डेट शीट में सेकेंडरी की परीक्षाएं पांच मार्च तो सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू दिखाई गई हैं। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं की तिथि 30 मार्च तक दी गई है, जबकि सेकेेंडरी का अंतिम पेपर 26 मार्च को दर्शाया गया है।


बोर्ड नेे अभी कोई डेट शीट नहीं जारी की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह फर्जी डेट शीट है। इसमें होली के दिन भी परीक्षा दिखाई है। मैं इसकी पुलिस विभाग की साइबर सेल से जांच कराऊंगा और यह फर्जी डेट शीट वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालक इस डेट शीट के अनुसार परीक्षा की तैयारी न करें।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed