फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   twin city

ट्विन सिटी में रोज दस हजार लोगों की भूख मिटा रहे हैं रेडक्रॉस के वालंटियर, अफसर कर रहे हैं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
twin city
अंबाला। रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े 100 वालंटियर भी ट्विन सिटी में रोज 10 हजार लोगों की भूख मिटाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन वालंटियर्स में कई सामाजिक संस्थाओं के युवक शामिल हैं। ये युवा दिन रात लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए लोगों को खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इन युवाओं को खास जिम्मेदारी दी गई है। झुग्गी झोपड़ियों के साथ निर्माणाधीन भवनों में ठहरे प्रवासियों की भूख मिटाने में इन युवाओं की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी खुद इन युवाओं की सेवा की मोनिटरिंग कर रहे हैं। 50-50 की दो टीमों में बांटे गए वालंटियर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े 100 वालंटियर्स को दो टीमों में बांटा गया है। 50-50 युवाओं की ये टीमें सिटी व कैंट में प्रवासी लोगों के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पैक खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। जहां तक ये युवा नहीं पहुंच पाते उससे आगे खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग पूरी कर रहे हैं। ट्विन सिटी में ऐसी कई संस्थाएं हैं जोकि निरंतर लोगों की भूख मिटाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पिछले दस दिन से ये वालंटियर निरंतर लोगों को खाना पहुंचा रहे हैं। रोज 10000 लोगों तक पहुंचाया जा रहा है खाना पिछले कई दिन से प्रशासन की ओर से डिमांड के हिसाब से पंचायत भवन में लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है। अभी पंचायत भवन में रोज करीब दस हजार लोगों का खाना तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed