फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jalubi village seel

मरकज से लौटे जमातियों के जांच टीम ने सैंपल लिए, जलूबी गांव सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
jalubi village seel
बराड़ा। निजामुद्दीन मरकज से लौटे जलूबी गांव के 7 जमातियों की रविवार को चिकित्सकों की एक टीम ने जांच की। इनमें बराडा, थंबड़ व तंदवाल के जमाती भी शामिल थे। हालांकि शुरुआती जांच में टीम सभी को स्वस्थ बता रही है। उधर जमातियों की वजह से जलूबी के साथ लगते गांव उगाला को ग्रामीणों ने पूरी तरह सील कर दिया है। इन गांवों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। गांव के युवा खुद इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गांव की फिरनी से लेकर छोटे रास्ते तक बंंद कर दिए गए हैं ताकि गांव में कोई प्रवेश न सके। गांव के प्रदीप कुमार, शिवम् व परमजीत सिंह ने बताया गांव के रास्तों पर रस्सी के साथ सड़कों के दोनों ओर बांस लगाए गए हैं। सुबह से लेकर देर रात तक रास्ता बंद किया जाता है। उगाला गांव में प्रति दिन बाजार कुछ देर के लिए खोला जाता है ताकि लोग दुकानों से रोजमर्रा की सामग्री ले सकें। उसके बाद बााजार रात तक बंद रहता है वहीं बराड़ा स्थित खालसा लबाणा गर्ल्स कॉलेज व सरकपुर रोड़ स्थित सत्संग भवन में शेल्टर होम बनाए हुए हैं। यहां पर पंजाब हिमाचल से आए लोग ठहरे हुए हैं। सभी के लिए खाना खाने व दवाइयां प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed