फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Harassed of a teenager by trapping her in a love trap, case filed against the accused for being pregnant,

कौशांबी : प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 07:40 PM IST
सार

करारी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजन उलाहना लेकर पहुंचे तो आरोपी के घर वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

विज्ञापन
Harassed of a teenager by trapping her in a love trap, case filed against the accused for being pregnant,
दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करारी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजन उलाहना लेकर पहुंचे तो आरोपी के घर वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। रविवार को तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं, देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। 

विज्ञापन

घर में घुस पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने के चले गए थे। इस बीच पड़ोसी युवक ने घर में घुस किशोरी को दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

दो युवतियों को भगा ले गए युवक, केस दर्ज

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार की शाम घर से नकदी, गहने समेट कर युवक के साथ भाग गई। पता चलने पर परिजन युवक के घर उलाहना देने गए। आरोप है कि युवक के घर वालों ने उन्हें कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग दिया। रविवार की शाम पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इसी तरह चरवा कोतवाली के एक गांव की किशोरी बुधवार की शाम घर से गायब हो गई। किशोरी खेत की ओर जाने के बहाने घर से निकली थी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, केस दर्ज

पिपरी कोतवाली के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी हम उम्र बच्चे ने दुष्कर्म किया। इसे लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर पीड़ित परिवार ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इलाके के एक गांव में रहने वाले दो मजदूर परिवारों के घर आसपास ही हैं। चार दिन पहले एक पक्ष की पांच साल की बेटी घर में खेल रही थी। तभी पड़ोसी के पांच वर्षीय बेटे ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित पक्ष ने मामले में पिपरी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed