{"_id":"604110546c81f149c607f2d9","slug":"touching-incident-in-vadodara-corona-infected-bride-fell-on-gush-during-farewell-and-broke-her-breath","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडोदरा में मार्मिक घटना : विदाई के समय कोरोना संक्रमित दुल्हन गश खाकर गिरी और तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वडोदरा में मार्मिक घटना : विदाई के समय कोरोना संक्रमित दुल्हन गश खाकर गिरी और तोड़ दिया दम
Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
गुजरात के वडोदरा शहर से मार्मिक खबर आई है। गुरुवार सुबह एक दुल्हन की उस वक्त मौत हो गई, जब उसकी विदाई हो रही थी। अचानक वह गश खाकर गिरी और दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकली है।
आ रहा था बुखार, इसलिए दो दिन बाद रखी विदाई
यह घटना वडोदरा के गोत्री इलाके में हुई। मुक्ताबेन सोलंकी और हिमांशु शुक्ला की एक मार्च को धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों परिवारों की मर्जी से इस लव मैरिज को अंजाम दिया गया था। मुक्ता को शादी के बाद तेज बुखार आ गया था। इसलिए परिजनों ने विदाई की रस्म दो दिन बाद रखी थी। गुरुवार सुबह मुक्ता को विदाई दी जा रही थी। वह दुल्हन का जोड़ा पहनकर तैयार थीं। स्वजन विदाई की रस्मों में जुटे थे। तभी मुक्ता को चक्कर आए और वह गश खाकर गिर गई।
दुनिया से हो गई अलविदा
पल में दुनिया कैसे बदल जाती है, इसका अंदाज इस घटना से लगाया जा सकता है। कहां तो मुक्ता अपना सपनों का घर बसाने की तैयारी कर मायके से बिदा हो रही थी, विधाता ने ऐसा खेल रचा कि वह दुनिया से अलविदा हो गई। कोरोना होने के कारण गुरुवार को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोलंकी व शुक्ला परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लग गया।