फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Returning officer caught taking bribe from candidate's husband

गुजरात पंचायत चुनाव : प्रत्याशी के पति से एक लाख रुपये रिश्वत ले रहा था निर्वाचन अधिकारी, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 03:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Returning officer caught taking bribe from candidate's husband
hathkadi

गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मेहसाणा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला प्रत्याशी के पति से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निर्वाचन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह पैसा प्रत्याशी का नामांकन पत्र मंजूर करने के लिए दिया गया था।

विज्ञापन

 

एक शिकायत के आधार पर एसीबी ने विसनगर सर्किट हाउस पर जाल बिछाकर निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र ब्रह्मभट्ट को रंगे हाथों दबोच लिया। गुरुवार शाम वह प्रत्याशी के पति से रिश्वत ले रहा था।  एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मेहसाणा के जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में पदस्थ है। उसे आगामी जिला पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

 

एसीबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की पत्नी सवाला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही है। उसने कुछ दिनों पूर्व ब्रह्मभट्ट को अपना नामांकन पत्र सौंपा था। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने इस पर कुछ आपत्तियां जताते हुए शिकायतकर्ता की पत्नी का नामांकन रद्द करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूचना मिलने पर अपने बचाव में शिकायतकर्ता की पत्नी ने लिखित में स्पष्टीकरण दिए थे। इसके बाद आरोपी चुनाव अधिकारी ने शिकायतकर्ता को फोन किया और नामांकन पत्र मंजूर करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। 

बता दें, गुजरात की 81 नगर निगमों, 31 जिला पंचायतों व 231 तालुका पंचायतों में 28 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed