फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   In Gujarat Vadodara 6 persons arrested for allegedy Gangraping and then killing a woman Police uses Sniffer Dog to find them

गुजरात: गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से छह को पकड़ा

Thu, 19 Aug 2021 05:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Thu, 19 Aug 2021 05:02 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दो दिन पहले महिला की गैंगरेप के बाद कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को खेत में छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन
In Gujarat Vadodara 6 persons arrested for allegedy Gangraping and then killing a woman Police uses Sniffer Dog to find them
पुलिस की गिरफ्त में सभी छह आरोपी। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में एक महिला का बलात्कार और हत्या करने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी एक रेल परियोजना में मजदूर के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


वडोदरा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने कहा कि मजदूरों की कॉलोनी में रहने वाले आरोपियों ने दो दिन पहले 37 वर्षीय एक महिला का खेत में कथित तौर पर बलात्कार किया था, जहां वह घास काटने गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इसके बाद महिला की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


देसाई ने बताया कि उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के स्निफर डॉग की मदद ली, जिसने एक आरोपी को घटनास्थल से कुछ ही दूर एक टेंट में ढूंढ निकाला। जांच के बाद सामने आया कि इस घटना में छह लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा, ‘‘कर्जन तालुका अंतर्गत गांव के एक खेत में महिला का शव मिला था। महिला चारा काटने गई थी। सोमवार रात जब वह घर नहीं लौटी तब उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश की और शव वहां पाया।’’ एसपी ने बताया कि पुलिस के एक खोजी कुत्ते की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सहायता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed