फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujrat congress leader Hardik Patels claim Congress is getting victory in RSS survey BJP gets only 80-84 seats hence resignation from Gujarat CM

हार्दिक का दावा: आरएसएस के सर्वे में कांग्रेस को मिल रही जीत, भाजपा को महज 80-84 सीटें इसलिए रूपाणी से लिया गया इस्तीफा

Sun, 12 Sep 2021 08:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Sep 2021 08:55 AM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे ने प्रदेश की सियासत को हवा दे दी है। इस बीच गुजरात कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने आरएसएस के सर्वे का जिक्र करके बहस को नया मोड़ दे दिया है।  
 

विज्ञापन
Gujrat congress leader Hardik Patels claim Congress is getting victory in RSS survey BJP gets only 80-84 seats hence resignation from Gujarat CM
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफे के बाद गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आरएसएस और भाजपा के सर्वे में कांग्रेस जीत रही है। इसलिए गुजरात सीएम से इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 महीने बाद होने वाले चुनाव में कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट और 96-100 सीटें मिल रही हैं। वहीं भाजपा को 38 प्रतिशत वोट और 80-84 सीट मिल रही हैं। आप को तीन प्रतिशत तो मीम को एक प्रतिशत वोट मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



हार्दिक बोले-जनता को गुमराह करने के लिए इस्तीफा
हार्दिक पटेल ने एक और ट्वीट किया है। उसमें लिखा है कि सीएम विजय रूपाणी का इस्तीफा जनता को गुमराह करने के लिए है। गुजरात में भाजपा सरकार चलाने में विफल रही है। ऑक्सीजन की कमी, लोगों की मौत, शमशानों की तस्वीरों से जनता नाराज है। उन्होंने आगे लिखा कि असली परिवर्तन अगले वर्ष चुनावों के बाद आएगा, जब जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। 





सीएम की रेस में चार नाम 
विजय रूपाणी के अचानक से इस्तीफ के बाद गुजरात की सियासत में भूचाल आ गया है। नया सीएम कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल नए सीएम की रेस में चार नाम शामिल हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश कृषिमंत्री आरसी फाल्दू और पुरुषोत्तम रुपाला का नाम सबसे आगे है। 

अचानक इस्तीफे पर उठने लगे सवाल 
गुजरात में 15 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले अचानक से भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से इस्तीफा ले लिया है। इस इस्तीफे के बाद से राज्य में सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, आनंदीबेन पटेल के बाद विजय रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा की ओर से उनके इस्तीफे का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया है। हालांकि, विजय रूपाणी ने इस्तीफे का कारण सिर्फ इतना बताया है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के दायित्व बदलते रहते हैं, उन्हें जो भी नया दायित्व मिलेगा वह स्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed