{"_id":"5eb22b4b8ebc3e904a749371","slug":"gujarat-jail-break-9-out-of-13-prisoners-arrested-after-escaping-from-dahod-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहोद जेल तोड़कर भागे 13 कैदियों में से नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहोद जेल तोड़कर भागे 13 कैदियों में से नौ गिरफ्तार
Wed, 06 May 2020 08:43 AM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, दाहोद
पीटीआई, दाहोद
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 May 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के दाहोद जिले की उप जेल से एक मई को भागे 13 विचाराधीन कैदियों में से नौ को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पिछले दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दाहोद के पुलिस अधीक्षक हितेश जायसर के बयान के अनुसार पकड़े गए नौ अपराधियों में पांच हत्या के आरोपी, दो लूट के आरोपी, एक डकैती का आरोपी और एक बलात्कार का आरोपी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि एक मई को दाहोद जिले की देवगढ़-बैरिया उप-जेल से भागने के बाद ये नौ जंगलों में घूम रहे थे और फिर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर में जाकर छिप गए जहां से पुलिस टीमों ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन