{"_id":"60e521ea8ebc3ebc8606b47c","slug":"gujarat-gandhinagar-s-kalol-declared-cholera-affected-after-5-cases-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: कोरोना के साथ ही गांधीनगर में अब हैजे का प्रकोप, किया गया प्रभावित क्षेत्र घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात: कोरोना के साथ ही गांधीनगर में अब हैजे का प्रकोप, किया गया प्रभावित क्षेत्र घोषित
Wed, 07 Jul 2021 09:09 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:09 AM IST
सार
गांधीनगर के केलोल में पांच से अधिक हैजा के मामले मिले। इसके बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को कलोल शहर को हैजा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस बीच गुजरात के गांधीनगर में हैजा का प्रकोप शुरू हो गया है। गांधीनगर के केलोल में पांच से अधिक हैजा के मामले मिले। इसके बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को कलोल शहर को हैजा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया। टीमें गठित कर हैजा फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने महामारी रोग अधिनियम के तहत कलोल के दो किलोमीटर के दायरे को बीमारी से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह आदेश दो महीने तक लागू रहेगा। कलेक्टर कुलदीप आर्य ने कहा कि जांच किए गए 38 नमूनों में से पांच में हैजा की पुष्टि हुई है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
हैजा संक्रमण मुख्य रूप से पानी या खाद्य संदूषण से फैलता है। आर्य ने बताया कि भूमिगत पाइपलाइनों में रिसाव या टूट-फूट के कारण पेयजल का दूषित होना इसका कारण हो सकता है। कारणों का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए टीमें बनाईं गई हैं।
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले खेड़ा जिले में शुरू हुआ प्रकोप
खेड़ा जिले के नडियाद शहर को हैजा प्रभावित घोषित किए जाने के एक हफ्ते बाद यह गांधीनगर में हैजा का प्रकोप देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि नडियाद में इस समय हैजा के चार मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 50 लोगों को बीमारी होने और उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों का अनुभव होने पर स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नडियाद नगर पालिका के मुख्य अधिकारी प्रणव पारेख ने कहा कि टूटी हुई पाइपलाइनों की मरम्मत, खुले गड्ढों को भरने और कीटाणुनाशक स्प्रे करने के प्रयास जारी हैं।