फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat 50 year old tribal woman beaten up with a stick four people arrested

गुजरात : 50 वर्षीय आदिवासी महिला को डंडे से पीटा, चार लोग गिरफ्तार 

Tue, 17 Aug 2021 02:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Aug 2021 02:40 PM IST
सार


गुजरात के दाहोद में महिला को डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Gujarat 50 year old tribal woman beaten up with a stick four people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

गुजरात के दाहोद में एक 50 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके रिश्तेदारों ने दूसरे परिवार से संबंध रखने पर डंडे से पीट दिया। पुलिस के मुताबिक महिला को पीटने वाले चारों रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें महिला को सड़क पर गिराकर डंडे से पीटता हुआ व्यक्ति दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ दूरी पर खड़े लोग उसे देख रहे हैं। कुछ देर बाद वह व्यक्ति महिला को घसीटते हुए सड़क की दूसरी तरफ ले जाकर छोड़ देता है। 
विज्ञापन

दाहोद एसपी हितेश जोयसर ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि यह घटना दाहोद के सगदापाड़ा गांव की है। महिला इसी गांव की रहने वाली है।वीडियो में जो व्यक्ति महिला को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, वे सभी उसके रिश्तेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के परिवार से था विवाद 
पड़ोस के एक परिवार से महिला के परिवार का विवाद चल रहा था। लेकिन, महिला उसके परिवार की महिलाओं से मिलती थी। इसी बात पर उन सभी ने महिला को पीट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed