{"_id":"61fa60ecf4d54147f00a075b","slug":"gujarat-16-srp-jawans-injured-in-bus-accident-in-surat-leaving-for-election-duty-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सूरत में बस दुर्घटना में 16 एसआरपी जवान घायल, उत्तर प्रदेश में चुनाव ड्यूटी के लिए हो रहे थे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात: सूरत में बस दुर्घटना में 16 एसआरपी जवान घायल, उत्तर प्रदेश में चुनाव ड्यूटी के लिए हो रहे थे रवाना
Wed, 02 Feb 2022 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Wed, 02 Feb 2022 04:17 PM IST
सार
कोसंबा पुलिस थाने के निरीक्षक जे डी वाघेला ने कहा कि बस में कुल 27 जवान सवार थे और उन्हें सूरत से उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
सूरत जिले में बुधवार को एक बस की ट्रक से टक्कर में राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के 16 जवान घायल हो गए।
- फोटो : Social media
विस्तार
गुजरात के सूरत जिले में बुधवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के 16 जवान घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए, कोसंबा पुलिस थाने के निरीक्षक जे डी वाघेला ने कहा कि बस में कुल 27 जवान सवार थे और उन्हें सूरत से उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बस वडोदरा से सूरत के उधना शहर की ओर जा रही थी, जब सुबह किम चौराहे के पास ट्रक से टकरा गई। हालांकि, हादसे का कारण घने कोहरे से कम दृश्यता हो सकती है।
विज्ञापन
गंभीर चोटें नहीं, प्राथमिक उपचार के बाद मिल जाएगी छुट्टी
पुलिस जानकारी के अनुसार, हादसे में कम से कम 16 जवानों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल कर्मियों में से तीन को फ्रैक्चर हुआ और उन्हें वडोदरा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, क्योंकि उनके परिवारवाले वहां हैं। इसके अलावा, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन