{"_id":"61a19674f4be8a38bc6ed9e5","slug":"crime-news-19-year-old-girl-found-dead-in-gujarat-queen-express-was-raped-said-parikshit-rathod-sp-vadodara-division-western-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: रेलवे कोच में मृत मिली युवती की डायरी ने खोले कई राज, दो दिन पहले ऑटो वालों ने किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात: रेलवे कोच में मृत मिली युवती की डायरी ने खोले कई राज, दो दिन पहले ऑटो वालों ने किया था दुष्कर्म
Sat, 27 Nov 2021 07:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:52 AM IST
सार
गुजरात क्वीन एक्सप्रेस के एक कोच में 19 वर्षीय युवती का शव लटका मिला था। युवती के पास से एक डायरी भी मिली थी, जिसमें दुष्कर्म की बात लिखी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में रेलवे कोच में मिले 19 वर्षीय युवती के शव मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती की डायरी सामने आने के बाद पता चला था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। अब मेडिकल में भी इसकी पुष्टि हुई है। वडोदरा डिवीजन वेस्टर्न रेलवे एसपी परीक्षित राठौड़ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि के बाद विशेष जांच टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि इस टीम का नेतृत्व वेस्टर्न रेलवे के आईजीपी सुभाष त्रिवेदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन कोच में लटका मिला था शव
चार नवंबर को गुजरात क्वीन एक्सप्रेस के कोच में युवती का शव लटका मिला था। सबसे पहले शव रेलवे के ही सफाई कर्मचारियों को दिखा था। जानकारी के मुताबिक, युवती ने अपर बर्थ से खुद को लटका कर अपनी जान दे दी थी। रेलवे की ओर से इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। युवती के पास से एक डायरी भी मिली थी, जिसने कई राज खोले थे।
विज्ञापन
डायरी में लिखी थी दुष्कर्म की बात
युवती के पास से जो डायरी पुलिस के हाथ लगी थी, उसमें युवती ने अपने साथ दुष्कर्म की बात लिखी थी। इस डायरी में लिखा था कि उसके साथ दो ऑटो वालों ने रेप किया। पहले उसका अपहरण किया गया, उसके बाद उसे सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। डायरी में किए गए इस दावे की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन