{"_id":"628e47ed34e4e30a0c6cc5df","slug":"bsf-seizes-pakistani-boat-in-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: बीएसएफ ने कच्छ में पाकिस्तानी नाव को किया जब्त, भारतीय मछुआरों के इलाके में जाने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gujarat: बीएसएफ ने कच्छ में पाकिस्तानी नाव को किया जब्त, भारतीय मछुआरों के इलाके में जाने पर लगाई रोक
Wed, 25 May 2022 08:45 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 25 May 2022 08:45 PM IST
सार
गुजरात के कच्छ में बीएसएफ ने मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को गुजरात के कच्छ जिले में सीमा के पास मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया। बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह पाकिस्तान से लगे भारतीय हिस्से हरामी नाला क्रीक क्षेत्र में नाव को देखा। बीएसएफ ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बीएसएफ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नाव भारतीय सीमा के करीब 100 मीटर अंदर तक आ गई थी। सूचना मिलते ही बीएसएफ का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और नाव को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाव से मछली पकड़ने के जाल और उपकरण के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। नाव मिलने के बाद इलाके की गहन तलाशी शुरू की गई। माना जा रहा है कि तेज हवाओं की वजह से भारतीय क्षेत्र के अंदर आ गई। कई बार पाकिस्तान के मछुआरों को अक्सर इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद पकड़ा गया है। वहीं, सुरक्षा कारणों से फिलहाल भारतीय मछुआरों को खाड़ी में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले फरवरी में बीएसएफ ने घुसपैठियों के खिलाफ हरामी नाला इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। जिसमें 11 मछली पकड़ने वाली नव को जब्त करने के साथ ही छह पाक नागरिकों को पकड़ा था। वहीं, बीएसएफ ने 4 मई को उसी इलाके में पाकिस्तानी मछुआरों द्वारा छोड़ी गई एक नाव को जब्त किया था।