{"_id":"60cc8e0f8ebc3e2d5a4b47ee","slug":"anti-conversion-law-the-first-arrest-in-gujarat-muslim-youth-got-married-by-pretending-to-be-a-christian","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन रोधी कानून: गुजरात में पहली गिरफ्तारी, मुस्लिम युवक ने खुद को ईसाई बताकर रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन रोधी कानून: गुजरात में पहली गिरफ्तारी, मुस्लिम युवक ने खुद को ईसाई बताकर रचाया विवाह
Fri, 18 Jun 2021 05:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:44 PM IST
सार
गुजरात के वडोदरा में धोखा देकर शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने राज्य में हाल ही में लागू धर्म परिवर्तन रोधी कानून के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात पुलिस ने जबरन या धोखाधड़ी कर धर्म परिवर्तन कराने के विरूद्ध हाल ही में लागू नए कानून के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज कर वडोदरा के 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी मुस्लिम युवक है और उसने खुद को ईसाई बताकर युवती को झांसा दिया। उसे प्रेमजाल में फंसाया और विवाह रचा लिया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार वडोदरा में गोत्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और समीर कुरैशी नाम के व्यक्ति को गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2021 के तहत गिरफ्तार किया। इस कानून के तहत शादी के जरिए जबरन धर्म परिवर्तन पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
समीर ने अपना सैम मार्टिन बताया था
पुलिस उपायुक्त-जोन 2 (वडोदरा शहर) जयराज सिंह ने बताया कि आरोपी समीर कुरैशी अपने पिता के साथ दुकान चलाता है। उस पर आरोप है कि उसने खुद को ईसाई बताकर दूसरे धर्म की महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसने सोशल मीडिया पर 2019 में महिला को अपना नाम सैम मार्टिन बताया था।
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर शादी की, गर्भपात के लिए मजबूर किया
उपायुक्त ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, कुरैशी ने सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी पहचान के जरिए महिला को प्रेम के नाम पर फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसके बाद महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर जबरन शादी कर ली। उसने अपने संबंध के दौरान महिला को गर्भपात के लिए भी मजबूर किया था।
निकाह का कार्यक्रम हुआ तब पता चला
अधिकारी ने बताया कि महिला को उस समय उसके धर्म का पता चला जब उसने शादी के लिए हामी भरी लेकिन फिर पाया कि शादी ईसाई धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार नहीं हो रही था और इसकी जगह निकाह का आयोजन हुआ। शादी के बाद आरोपी ने पहले तो उसका नाम बदल दिया और फिर उसे धर्म बदलने को मजबूर करने लगा। आरोपी पीड़ित को जातिसूचक गालियां भी देता था।