फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   A woman commits suicide by hanging herself in a police station in Rajkot

Suicide In Police Staton: महिला ने थाने में फांसी लगाई, मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई थी

Sun, 22 May 2022 08:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 May 2022 08:08 PM IST
सार

गुजरात के राजकोट में एक 36 वर्षीय महिला को मारपीट के एक मामले में शामिल होने के संदेह पर पूछताछ के लिए आजी दम पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। जहां उसने शौचालय में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
A woman commits suicide by hanging herself in a police station in Rajkot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के राजकोट में एक 36 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है।
विज्ञापन

 
राजकोट के डीसीपी (जोन 1) प्रवीण मीणा ने बताया कि मारपीट के एक मामले में शामिल होने के संदेह में महिला को पूछताछ के लिए आजी दम पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। रविवार की सुबह वह वॉशरूम गई, जहां उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम नयना कोली है, उसे शनिवार शाम पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता नयना कोली का प्रेमी है, जो घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पाया। जिस वजह से उसकी प्रेमिका नयना कोली को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जिस वक्त घटना हुई थी नयना अपने प्रेमी के साथ थी। वह घर जाने से के लिए तैयार नहीं थी। क्योंकि क्योंकि उसे डर था कि कहीं उसके पति को उसके पूर्व प्रेमी के साथ होने के बारे में पता न चल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed