{"_id":"5fc50bdd8ebc3e9bc81953db","slug":"a-girl-robs-own-house-with-help-of-her-boyfriend-in-rajkot-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने बनवाई डुप्लीकेट चाभी, फिर अपने ही घर में बॉयफ्रेंड से करा दी लाखों की चोरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेटी ने बनवाई डुप्लीकेट चाभी, फिर अपने ही घर में बॉयफ्रेंड से करा दी लाखों की चोरी
Mon, 30 Nov 2020 08:50 PM IST
अनिल पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के राजकोट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पीड़ित परिवार के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए। दरअसल, राजकोट के रेलवे नगर की रामेश्वर पार्क में रहने वाले एक शख्स के घर में करीब साढ़े सात लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि पीड़ित की बेटी ने ही डुप्लीकेट चाभी बनवाई थी। इसके बाद उसने अपने ही घर में बॉयफ्रेंड से लाखों की चोरी करा दी। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, राजकोट के रेलवे नगर की रामेश्वर पार्क सोसायटी में फ्रांसिस रहते हैं। 25 नवंबर को उनके घर से सोने के आभूषण और कैश समेत 7 लाख 34 हजार रुपये की चोरी हो गई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
मुंहबोली बहन को फंसाने का था प्लान
पीड़ित फ्रांसिस ने बताया कि वह 24 नवंबर को परिवार समेत एक रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गया था। उस दौरान वह अपने घर की चाभी मुंहबोली भांजी निलोफर को दे गया। 25 नवंबर को एक पड़ोसी ने निलोफर को घर का पिछला दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। निलोफर ने जब घर के अंदर पहुंची तो सारा सामान फैला मिला। जांच में पता चला कि घर से सोने के दो बिस्किट, सोने की एक चेन और 1 लाख 60 हजार रुपये कैश चोरी हो गया था। सारे सामान और कैश की कुल कीमत 7 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई। दरअसल, फ्रांसिस की बेटी को निलोफर को चाभी सौंपने की जानकारी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उसने वारदात को इस तरह अंजाम दिया, जिससे पूरा शक उसकी मुंहबोली बहन पर जाए।
विज्ञापन