फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   uttar pradesh win cricket gorakhpur

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता: पूर्वांचल को हराकर उत्तर प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 20 Jan 2020 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh win cricket gorakhpur
सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
24वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी हैं। टीम ने बालक और बालिका दोनों ही वर्गों के खिताब अपने नाम किया है। रीजनल स्टेडियम में खेले गए बालक वर्ग में फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने पूर्वांचल को 16 रनों से पराजित किया। वहीं, बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने विदर्भ पर 32 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इसके पूर्व बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को, दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पूर्वांचल ने ओडिसा को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महासचिव पंकज सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, युधिष्ठिर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजन समिति के चेयरमैन देवेंद्र पाल, अध्यक्ष सुभाष चंद, सचिव तौसीफ लारी, जितेंद्र चौधरी, जमीर अहमद, आदित्य शुक्ला, इमरान अहमद, नितिन मातनहेलिया, अमर श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, फिरोज आरा, प्रीति सिंह, रागिनी, मुकुल दुबे, इमरान अहमद लारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed