फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Examiners will reach by showing appointment letter for evaluation center in gorakhpur

यूपी बोर्डः कॉपियों की जांच के लिए परीक्षक ऐसे पहुंचेंगे मूल्यांकन केंद्र, इस जांच के बाद ही होगा प्रवेश

Mon, 04 May 2020 12:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Examiners will reach by showing appointment letter for evaluation center in gorakhpur
एमजी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के मूल्यांकन को लेकर आयोजित बैठक को जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की अगुवाई में उप नियंत्रकों के साथ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में मूल्यांकन कार्य में लगने वाले परीक्षकों, डिप्टी हेड एग्जामिनर और उप नियंत्रकों को घर से मूल्यांकन केंद्र पर आने और जाने के लिए अपने फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र को पास के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


जिले में 7 लाख 24,481 कॉपियों के मूल्यांकन में 2933 परीक्षक और 295 डिप्टी हेड एग्जामिनर तैनात किए गए हैं। डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से मूल्यांकन केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सीएमओ को निर्देशित किया गया है। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर साबुन, सैनिटाइजर, मास्क और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में ख्याल रखा जाएगा। परीक्षकों के बीच दो मीटर की दूरी होना अनिवार्य है। आवश्यकता पड़ी तो परीक्षकों का रोस्टर तैयार कर उनके मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह, एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरूण सिंह, जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव, एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद और सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिवचरण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed