{"_id":"5e9b07578ebc3e769d013d23","slug":"university136","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: तय समय पर ही होगी परीक्षा, कर लें पूरी तैयारी, जानें कब आएंगे रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गोविवि: तय समय पर ही होगी परीक्षा, कर लें पूरी तैयारी, जानें कब आएंगे रिजल्ट
Sun, 19 Apr 2020 01:50 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अप्रैल तक ऑनलाइन लर्निंग और ई कांटेंट के द्वारा सेमेस्टर कोर्स पूरा कर लिया जाएं। परीक्षा से पूर्व सेमेस्टर के विद्यार्थियों को कुछ सेशन दिए जाएंगे। ई कांटेंट पर उपलब्ध विषय सामग्री से संबंधित किसी भी सवाल पर परामर्श भी दिया जाएगा, जिससे की जून के प्रथम सप्ताह से परीक्षा कराई जा सके।
यह बातें दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के कुलपति प्रो विजय कृष्ण सिंह ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित बैठक में कही। कहा कि हम लोग भाग्यशाली हैं कि हमारा क्षेत्र हॉटस्पॉट में नहीं है। ऐसे में समय सीमा के भीतर परीक्षा संपन्न कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विवि प्रशासन तैयार है।
बैठक में सहमति बनी कि लॉकडाउन के बाद तैयारी और उसकी स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित होगी, जिससे 20 जून तक रिजल्ट घोषित किया जा सके। वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन में स्नातक अंतिम वर्ष को वरीयता दी जाएगी। बैठक में मूल्यांकन की गति तेज करने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

विवि की ई-पाठशाला पर अपलोड है कंटेंट
कुलपति ने बताया कि प्री-पीएचडी की विषय से संबंधित कक्षाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। कंप्यूटर से जुड़े प्रश्नपत्र का ईकांटेंट विवि की ई-पाठशाला पर अपलोड है, जहां से शोध छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते है। विवि खुलते ही उनकी प्रैक्टिकल क्लासे पूरी कराई जाएगी।
20 से विवि खोलने का प्रयास किया जाएगा
कुलपति ने बताया कि शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद 20 अप्रैल से विवि में रोस्टर बनाकर 33 प्रतिशत स्टाफ की उपस्थिति के साथ कार्यालय खोलने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।