{"_id":"5e2a01a78ebc3e4b4876d00f","slug":"school-vehicle-experience-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp338388123","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ का नया फरमान-स्कूली वाहनों को चलाने के लिए पांच साल का अनुभव जरूरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आरटीओ का नया फरमान-स्कूली वाहनों को चलाने के लिए पांच साल का अनुभव जरूरी
Fri, 24 Jan 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बसों से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को आरटीओ ने इन बसों को चलाने वाले चालकों के लिए अब पांच साल का अनुभव अनिवार्य कर दिया है। नियम का पालन नहीं करने वाले बस चालकों के लाइसेंस के निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों का एक्सीडेंट ज्यादातर मामलों में चालक की लापरवाही से ही होता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आरटीओ ने स्कूली वाहनों को चलाने वाले चालकों के लिए पांच साल के अनुभव को अनिवार्य कर दिया है जिससे मार्ग दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
आरटीओ प्रवर्तन डीडी मिश्रा ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि चालकों की लापरवाही के कारण ही दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में विभाग अब विशेष जांच अभियान चलाएगा जिसमें स्कूली चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। जांच में जिन चालकों के लाइसेंस को जारी हुए पांच साल से कम हुए हैं उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा।

वाहन पर भी अंकित होगी लाइसेंस की जानकारी
स्कूली वाहन स्वामियों को ड्राइवर की बगल वाली खिड़की पर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी अंकित करानी होगी। जिसमें लाइसेंस संख्या के साथ ही डीएल जारी होने की तिथि अंकित होगी। ऐसा नहीं होने पर वाहन का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।
आरटीओ प्रवर्तन डीडी मिश्रा ने बताया कि स्कूल बसों से हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को देखते हुए अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी। जांच में अगर पांच साल से कम अनुभव वाला चालक मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विद्यालयों को भी निर्देश जारी कर दिया गया है।