{"_id":"5ea9a25f8ebc3e90835dd1d8","slug":"right-to-education124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मई तक आरटीई के तहत प्रवेश हासिल करने का मौका, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चार मई तक आरटीई के तहत प्रवेश हासिल करने का मौका, ऐसे करें आवेदन
Thu, 30 Apr 2020 10:24 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
RTE
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)के तहत कमजोर आय वर्ग के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 4 मई निर्धारित है। अगर आप ने अभी तक आरटीई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है तो तुरंत आवेदन कर लें।
विज्ञापन
तय तिथि के बाद पहले चरण में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक लॉटरी 8 मई को निकाली जाएगी, प्रवेश प्रक्रिया 30 मई तक पूरी होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में आवेदन 10 मई से 10 जून तक होगा। लॉटरी 15 जून और प्रवेश प्रक्रिया 5 जुलाई तक पूरी होगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से विभाग ने एक बार आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाया है। दोबारा कार्यक्रम में बदलाव की अभी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन