फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats

Lok Sabha Election: गोरखपुर-बस्ती की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा ने आठ प्रत्याशी उतारे, पढ़ें कौन कहां से लड़ेगा

Sat, 02 Mar 2024 08:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 08:14 PM IST
सार

भाजपा ने गोरखपुर से रवि किशन, बस्ती से हरीश द्विवेदी, महाराजगंज से पंकज चौधरी, संत कबीनगर से प्रवीण निषाद, कुशीनगर से विजय दूबे को प्रत्याशी बनाया है। इनमें रवि किशन, प्रवीण निषाद और विजय दूबे दूसरी बार तो हरीश द्विवेदी तीसरी और पंकज चौधरी पर सातवींं बार भाजपा ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन
Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
भाजपा ने गोरखपुर-बस्ती की नौ लोकसभा सीट पर आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। गोरखपुर और बस्ती की लोकसभा की कुल नौ सीटों पर आठ प्रत्याशी उतार दिए हैं। लोकसभा सीट से सांसद रवि किशन, बांसगांव से कमलेश पासवान, सलेममपुर से रविद्र कुशवाहा, महाराजगंज से सांसद व वित्त मंत्री पंकज चौधरी, बस्ती से हरीश द्विवेदी, संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद, कुशीनगर से विजय दूबे, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल को टिकट दिया गया है। भाजपा ने कमलेश पासवान पर चौथी बार, बस्ती और सलेमपुर से लगातार तीसरी बार एक ही चेहरे पर, जबकि अन्य जगहों पर दूसरी बार प्रत्याशी पर दांव आजमाया है। महाराजगंज में पंकज चौधरी पर सातवीं बार केंद्रीय नेतृत्व में भरोसा जमाया है।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान पहले फेस में केंद्र की ओर से लिस्ट सामने आए हैं। 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट का निर्णय हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश से 50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली सूची में मातृ शक्ति को ध्यान में रखते हुए 28 महिलाओं को मौका दिया गया है।

विज्ञापन

Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : MAHARAJGANJ
महाराजगंज से पंकज चौधरी को सातवीं बार भाजपा ने प्रत्साशी बनाया है।

Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
सांसद हरीश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
बस्ती से लगातार तीसरी बार सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
सांसद प्रवीण निषाद। - फोटो : अमर उजाला

संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रवीण निषाद पर भाग्य आजमाया है। प्रवीण निषाद के पिता डॉ. संजय निषाद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।

Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने दूसरी बार विजय दूबे पर भाग्य आजमाया है।

Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
रविंद्र कुशवाहा - फोटो : self
सलेमपुर से भाजपा से रविंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

Ravi Kishan from Gorakhpur, Pankaj Choudhary from Maharajganj, BJP fielded candidates other seats
सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डुमरियागंज सीट से भाजपा ने जगदंबिका पाल को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed