फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for landing of planes at Gorakhpur and Kushinagar airports also

Ram Mandir: गोरखपुर-कुशीनगर एयरपोर्ट पर भी विमानों की लैंडिंग की तैयारी, स्टैंड बाई पर होंगे दोनों हवाई अड्डे

Thu, 28 Dec 2023 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 12:19 PM IST
सार

एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए गोरखपुर और कुशीनगर हवाई अड्डे को भी स्टैंड बाय के तौर पर रखा गया है। अगर वहां विमानों को उतारने में स्थान की कमी आएगी तो इन हवाई अड्डों का भी इस्तेमाल हो सकता है।

विज्ञापन
Preparations for landing of planes at Gorakhpur and Kushinagar airports also
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अयोध्या में अगर मेहमानों के विमान को उतरने की जगह कम पड़ी तो विमानों की पार्किंग गोरखपुर और कुशीनगर हवाई अड्डा पर कराई जा सकती है। 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर लोकार्पण की तैयारी को लेकर आदेश आने के बाद दोनों हवाई अड्डाें को स्टैंड बाय में रखा गया है। अगर वहां पर फ्लाइट को उतारने में स्थान की कमी आएगी तो इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल हो सकता है। यात्रियों को अयोध्या में उतारने के बाद विमान इन एयरपोर्ट पर खड़े किए जाएंगे। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट निदेशक डॉक्टर एके द्विवेदी ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का लोकार्पण होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में खुद शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूरे देश ही नहीं विदेश से भी लोग शामिल होने के लिए आने वाले हैं। भीड़ को देखते हुए ही फैसला लिया गया है कि अगर अतिथियों के निजी विमानों की संख्या ज्यादा हुई तो मेहमानों को अयोध्या में उतारने के बाद विमानों को कुशीनगर और गोरखपुर एयरपोर्ट पर खड़ा कराया जाएगा। इसे लेकर आदेश आने के बाद सभी ने अपनी तैयारी पूरी भी कर ली है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कोलकाता की फ्लाइट निरस्त, दिल्ली की ढाई घंटे देरी से भरी उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए गोरखपुर और कुशीनगर हवाई अड्डे को भी स्टैंड बाय के तौर पर रखा गया है। अगर वहां विमानों को उतारने में स्थान की कमी आएगी तो इन हवाई अड्डों का भी इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि गोरखपुर हवाई अड्डे का निर्णय एयरफोर्स की तरफ से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed