पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ऑनलाइन होगी प्रवेश परीक्षा, जानें कब है आवेदन की आखिरी तिथि
- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने घोषित किया परीक्षा कार्यक्रम, 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन
- पांच और छह जुलाई को दो पालियों में होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की एक लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब ऑनलाइन होगी। पहले चरण में ग्रुप-ए और ग्रुप-ई को छोड़कर बाकी बचे नौ ग्रुप के विभिन्न कोर्स की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
व्यवसायिक शिक्षा परिषद ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा पांच और छह जुलाई को दो पालियों में होगी। इसका आदेश गोरखपुर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहुंचा गया है।
घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 21-25 मई तक ऑनलाइन आवेदन फार्म की गलतियों को अभ्यर्थी अपनी लॉग इन आईडी के माध्यम से सुधार सकेंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा हर वर्ष दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित की जाती रही है। मगर सत्र 2020-21 से व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।
प्रदेश में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक
बाकि बचे नौ ग्रुप में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की वजह से उनकी परीक्षा केवल ऑनलाइन कराई जाएगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अप्रैल में पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित थी, जिसे कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।
सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक 3,66,700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब चार हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
इन ट्रेड की होगी ऑनलाइन परीक्षा
ग्रुप-बी में एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, ग्रुप सी - फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग, ग्रुप डी- मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस, ग्रुप एफ- बॉयोटेक्नोलॉजी, ग्रुप जी- पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडर्वटाजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्ड वेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ग्रुप एच- होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, ग्रुप आई- एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग, ग्रुप जे- इंनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ग्रप के - लेटरल इंट्री
परीक्षा कार्यक्रम
5 जुलाई - ग्रुप ए- सुबह 9-12 बजे तक
- ग्रुप ई - दोपहर 2:30-5:30 बजे
6 जुलाई - ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच और आई- सुबह 9-12 बजे
- ग्रुप के-1, के2, के3, के4, के5, के6, के7, के8- दोपहर 2:30-5:30 बजे
गोरखपुर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से संयुक्त परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांच और छह जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि की 11 मई से बढ़ाकर 20 मई तक कर दी गई है।