फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police increased vigilance on the border, will keep an eye on anarchists

Ram Mandir: श्रीराम मंदिर को लेकर नेपाल-बिहार बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, अराजकतत्वों पर रहेगी नजर

Wed, 17 Jan 2024 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 17 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जोन के सभी जिलों में बैठक की गई है। जिसमें बॉर्डर की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किराएदारों का सत्यापन आदि किया जा रहा है। यूपी पुलिस, नेपाल प्रहरी और एसएसबी की ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Police increased vigilance on the border, will keep an eye on anarchists
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शासन के निर्देश पर पुलिस ने नेपाल समेत अन्य प्रांत से सटे बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस, ड्रोन एवं सर्विलांस से बॉर्डर से आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन


एडीजी ने बॉर्डर से सटे जिले के कप्तानों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने के साथ नेपाल से आने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस और नेपाल प्रहरी चौकसी कर रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर जोन के अधिकांश जिले नेपाल और बिहार बॉर्डर से सटे हुए हैं। पूर्व में सीमा पार से आतंकियों के आने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की वजह से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर से सटे जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर एडीजी पहले ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर मंथन कर चुके हैं। इसलिए बॉर्डर के प्रवेशद्वारों के अतिरिक्त खुली सीमा से देश में दाखिल होने वालों की निगरानी की जा रही है। बॉर्डर के होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कारोबार के लिए आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर लखनऊ जाएंगी रोडवेज बसें, 19 से 23 जनवरी तक रहेगा रूट डायवर्जन

सतर्कता को लेकर इन बिंदुओं पर की जा रही निगरानी

  • बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों की सतत निगरानी हो रही है।
  • ड्रोन सर्विलांस से बॉर्डर के इलाकों में नजर रखी जा रही है।
  • सीमा पर स्थित मकानों में रहने वाले किराएदारों की जांच के अलावा अन्य जगहों पर भी सत्यापन कराया जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस की ज्वाइंट पेट्रोलिंग जारी है।
  • संदिग्ध लोगों की जांच के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। भारत में दाखिल होने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
  • नेपाल और बिहार के अधिकारियों से लगातार बातचीत कर जानकारी ली जा रही है।
  • नदी, नाला, खेतों की पगडंडियों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
  • आने-जाने वालों के परिचय पत्र इत्यादि की जांच भी हो रही है। पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: छपरा से दिल्ली के बीच सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, लाइन क्लीयर में नहीं आएगी कोई दिक्कत

एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जोन के सभी जिलों में बैठक की गई है। जिसमें बॉर्डर की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किराएदारों का सत्यापन आदि किया जा रहा है। यूपी पुलिस, नेपाल प्रहरी और एसएसबी की ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed