फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut shuffing gorakhpur

एमएमएमयूटी: प्रो एएन तिवारी परीक्षा नियंत्रक, प्रो बीके छात्र क्रियाकलाप परिषद अध्यक्ष बने

Fri, 10 Jan 2020 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
mmmut shuffing gorakhpur
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभिन्न पदों पर नियुक्त आचार्यों का कार्यकाल पूरा होने और हाल में शिक्षकों की नियुक्तियों को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह ने दायित्व बदला है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक का दायित्व निभा रहे कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो उदय शंकर के स्थान पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो एएन तिवारी को नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। भौतिकी विभाग के नवनियुक्त आचार्य प्रो बीके पांडेय को विश्वविद्यालय छात्र क्रियाकलाप परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो राकेश कुमार को अधिष्ठाता छात्र मामले एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक फेरबदल में दो विभागों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। गणित एवं वैज्ञानिक संगणन विभाग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कांदू के स्थान पर विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार मिश्रा को नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग में प्रो एससी जायसवाल के स्थान पर अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुधीर नारायण सिंह को नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग व प्लेसमेंट पद पर डॉ विजय की तैनाती
गोरखपुर। एमएमएमयूटी के प्रबंध बोर्ड की बैठक में दो अन्य गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है। प्रोफेसर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के पद पर डॉ विजय द्विवेदी तथा पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर रितेश कुमार साहू की नियुक्ति की गई है। प्रोफेसर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पद पर नियुक्त डॉ विजय द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed