फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut online entrance exam gorakhpur

एमएमएमयूटी: 16 से शुरू हो जाएगा प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन

Wed, 01 Jan 2020 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
mmmut online entrance exam gorakhpur
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की सत्र 2020-21 की बीटेक, एमटेक सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। 31 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि है। प्रदेश के कुल 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार अयोध्या में भी परीक्षा केंद्र बनेगा। परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी कुलपति प्रो एसएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बीटेक एवं बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम अर्हता 55 प्रतिशत और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अनिवार्य की गई है। बीटेक के लिए प्रश्नपत्र में मैथ से 60, फिजिक्स से 50 एवं केमिस्ट्री से 40 सवाल पूछे जाएंगे। पिछले वर्ष छात्रों की मांग पर प्रयागराज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस वर्ष अयोध्या को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे बस्ती से लेकर गोंडा तक विद्यार्थियों को गोरखपुर या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


यहां बनेंगे परीक्षा केंद्र
गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, आगरा, देहरादून, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed