फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU annual exam pattern will not change

गोविवि की वार्षिक परीक्षा का नहीं बदलेगा पैटर्न, हॉटस्पॉट वाले इलाके में नहीं बनेंगे केंद्र

Thu, 23 Apr 2020 10:57 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
DDU annual exam pattern will not change
ddu exam - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं का पैटर्न नहीं बदलेगा। अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पहले कराई जाएंगी और उनका परिणाम भी जल्द घोषित होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. विजयकृष्ण सिंह ने परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्नातक और परास्नातक की परीक्षा को लेकर खाका तैयार कर लिया है। पिछले दिनों शासन स्तर पर कुलपति को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने विश्वविद्यालय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर परीक्षा की तैयारी कर लें। जिसके बाद ये निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो सिंह ने बताया कि परीक्षा से पहले हो रही है ऐसे में पैटर्न बदलना उचित नहीं होगा। तीन घंटे की ही परीक्षा दो पॉलियों में होगी। जितने सवाल पहले पूछे जाते थे उतने ही पूछे जाएंगे। लॉकडाउन खुलने के बाद इसे अंतिम रूप देकर शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम आनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। - ई-पाठशाला पर 16931 ई-कंटेंट गोरखपुर विश्वविद्यालय के ई-पाठशाला के समन्वयक प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि बुधवार की शाम तक ई-पाठशाला में 232 शिक्षकों ने 16931 ई- कंटेंट उपलब्ध कराए हैं। जिसे 57 हजार लोगों ने विजिट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed