{"_id":"5e78a17d8ebc3e6f945b5623","slug":"happiness-course-started-in-council-schools-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 'हैप्पीनेस पाठ्यक्रम' को गोरखपुर के परिषदीय स्कूलों में किया जाएगा लागू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खुशखबर: 'हैप्पीनेस पाठ्यक्रम' को गोरखपुर के परिषदीय स्कूलों में किया जाएगा लागू
Mon, 23 Mar 2020 05:16 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:16 PM IST
सार
- हैप्पीनेस सेल गठित, 14 सदस्य लेंगे प्रशिक्षण
- डायट के प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सदस्यों का चयन
- हैप्पीनेस सेल को प्रशिक्षण देंगे श्रवण कुमार
विज्ञापन
Happiness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सरकारी स्कूलों के ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ को गोरखपुर के सरकारी स्कूलों में लागू करने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू की है। पहले चरण में 14 सदस्यीय हैप्पीनेस सेल का गठन हुआ है। इसमें डायट प्रवक्ताओं के साथ ही परिषदीय विद्यालयों के अनुभवी शिक्षकों को टीम में शामिल किया गया है। इस टीम को पाठ्यक्रम तैयार करने वाले गोरखपुर के शिक्षक श्रवण कुमार प्रशिक्षित करेंगे।
इसी हफ्ते डायट के प्रभारी प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में सदस्यों के चयन पर मुहर लगाई गई है। चयनित सदस्यों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली के विशेषज्ञों की ओर से दिया जाएगा। उसके बाद इसे नगर क्षेत्र के पांच विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। परिणाम के सकारात्मक मिलने पर इसे शेष परिषदीय विद्यालयों में लागू करेंगे।

बता दें कि डीएम के निर्देश पर 16 मार्च को गोरखपुर के शिक्षक श्रवण ने डायट के प्राचार्य और बीएसए की अगुवाई में आयोजित बैठक में ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इसके साथ ही इसके लिए हैप्पीनेस सेल के गठन का सुझाव दिया था। हैप्पीनेस सेल के सदस्य ही पाठ्यक्रम की कोर कमेटी के सदस्य होंगे। जो पहले खुद प्रशिक्षण लेंगे और बाद में दूसरे शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
बदल सकता है अंग्रेजी नाम
कमेटी में शामिल सदस्य ने बताया है कि पहली बैठक में सदस्यों के चयन के साथ ही हैप्पीनेस पाठ्यक्रम के लिए कोई हिंदी शब्द तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों का मानना है कि हैप्पीनेस अंग्रेजियत का एहसास कराता है। मातृभाषा में नाम होने पर इससे लोगों को जोड़ने में आसानी होगी।
हैप्पीनेस पाठ्यक्रम के लिए 14 सदस्यीय हैप्पीनेस सेल का गठन किया गया है। स्कूल खुलते ही जल्द बैठक का आयोजन कर इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा किया जाएगा।