फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsav student yoga

गोरखपुर महोत्सव:आरपीएम एकेडमी में 4000 विद्यार्थियों ने योग से दिया निरोगी काया का मंत्र

Wed, 15 Jan 2020 09:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav student yoga
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी में मंगलवार को योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीबीएसई, आईसीएसई, सरस्वती शिशु मंदिर, परिषदीय जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा विद्यालयों के 4000 विद्यार्थियों ने एक साथ योग कर शहरवासियों को निरोगी काया का मंत्र दिया। दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, शीर्षासन और हस्तपदासन समेत विभिन्न आसनों को करके दिखाया। इस दौरान मंच से योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी जाती रही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि टोरेंट गैस के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से अपने 40 वर्षों के अनुभवों को साझा किया। कहा कि योग में मनुष्य की सभी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का समाधान है। जो व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटे योग करता है वह निरोगी होकर सुखमय जीवन जीता है। गोरखपुर मंडल के ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक कसरत ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास की कुंजी हैं। डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी योग के महत्व को स्वीकार कर चुका है।
विज्ञापन

आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल प्रबंध निदेशक अजय कुमार शाही ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ रहकर ही राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर संजय मिश्रा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। निदेशक आराधना शाही, प्रधानाचार्य संजय सिंह, आरपीएम एकेडमी के डायरेक्टर अरिहंत कौशिक, लता द्विवेदी, यशा श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, हितेश गोस्वामी, रवि श्रीवास्तव, विनीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

कला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
गोरखपुर महोत्सव के तहत आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी की ओर से आयोजित कला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। टोरेंट के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने जूनियर ग्रुप में सेंट्रल एकेडमी की सौम्या सिंह, आरपीएम एकेडमी कुसम्ही के सूरज गुप्ता, आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस के सूर्यांश गुप्ता, सीनियर ग्रुप में सेंट जोसेफ स्कूल के अनिमेष चौधरी, मैट्रोपॉलिटन स्कूल के अतुल चौधरी और स्टेपिंग स्टोन की नूर फातिमा को पुरस्कृत किया। ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र नाथ सिंह, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed