फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsav Participants auditioned in St. Andrews College gorakhpur

गोरखपुर महोत्सव में टैलेंट हंट प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागीयों ने दिए ऑडिशन

Sun, 05 Jan 2020 08:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 05 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav Participants auditioned in St. Andrews College gorakhpur
प्रतिभागीयों ने दिया ऑडिशन। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से टैलेंट हंट प्रतियोगिता का ऑडिशन रविवार को सेंट एंड्रूज कॉलेज में किया गया। इसमें 250 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


टैलेंट हंट में सर्वाधिक भीड़ नृत्य में रही। जीडीए सचिव राम सिंह की देखरेख में आयोजित ऑडिशन में सुगम संगीत, लोक संगीत, एकांकी, नाटक, मोनो एक्ट, वाद्य वृंद, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में हरिप्रसाद सिंह, वीके सिंह, सारिका श्रीवास्तव, मिली चक्रवर्ती, शिवदास चक्रवर्ती, श्रीनारायण पांडेय, प्रेमनाथ, रीता श्रीवास्तव, चारु शाही, शिवेंद्र पांडेय, विपिन शुक्ला, रंजना श्रीवास्तव,
विज्ञापन

कीर्ति रमन, सोनिका सिंह, वंदना दास, अमर चंद्र एवं सुमन वर्मा शामिल रहीं।

कार्यक्रम में यशवंत सिंह, सत्येंद्र सिंह, संदीप पांडेय का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजन कर रहे राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को महोत्सव के मुख्य मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी प्रतिभागियों को उनके मोबाइल पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed