फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five imitators caught in UP Board Inter English subject examination

यूपी बोर्ड परीक्षा: एडमिट कार्ड पर ही छात्रा ने बनाया चिट, ऐसे पकड़ी गई चोरी

Thu, 27 Feb 2020 12:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Five imitators caught in UP Board Inter English subject examination
यूपी बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं। - फोटो : Prayagraj

 यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में बुधवार को पांच नकलची अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। सभी को रस्टीकेट कर दिया गया है। उरुवा के इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रही एक छात्रा ने अपने एडमिट कार्ड पर ही चिट बना लिया था।

विज्ञापन


आंतरिक सचल दल की टीम के सदस्यों ने शक होने पर छात्रा की तलाशी ली तो वह रंगे हाथ पकड़ी गई। बुधवार को दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा से 4329 विद्यार्थियों ने किनारा किया।
विज्ञापन


हर केंद्र की हुई लाइव मॉनीटरिंग
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए बने कंट्रोल रूम से बुधवार को दोनों ही पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की लाइव निगरानी सुचारू रूप से की जा सकी। बार बार की चेतावनी और डाटा पैक को लेकर दिए गए निर्देश का असर अब केंद्राध्यक्षों पर नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई : हाईस्कूल के मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से हाईस्कूल के मुख्य विषयों की  परीक्षा का आगाज बुधवार को अंग्रेजी विषय के साथ हुआ। 26 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 10 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षाएं संपन्न हुईं। किसी भी केंद्र पर किसी प्रकार के गड़बड़ी सूचना नहीं मिली।


वहीं इंटर वेब एप्लीकेशन और मीडिया विषय की परीक्षाएं हुईं। 30 मार्च को इंटर और 20 मार्च को हाईस्कूल की परीक्षाएं खत्म होंगी। इसी महीने 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत हुई है, जबकि इंटर में मुख्य विषयों की परीक्षा गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed