फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   examination center college gorakhpur

गोरखपुर: सर्वेक्षण ब्योरा देने वाले कॉलेज ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 20 Jan 2020 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
examination center college gorakhpur
डेमो - फोटो : डेमो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल पर अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण द्वारा मांगे गए ब्योरा को अपलोड करने वाले कॉलेजों को ही इस साल परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सर्वेक्षण का डाटा अपलोड करने के लिए शासन ने 31 मार्च तक का अंतिम मौका दिया है। चेतावनी दी है कि इसके बाद डाटा अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण के तहत कॉलेजों को संसाधन, शिक्षण व शासन से मिली सहायता व खर्च, शिक्षक व छात्र संख्या आदि महत्वपूर्ण जानकारियां व डाटा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना था। सत्र 2019-20 के प्रारंभ से ही शासन ने विश्वविद्यालयों के जरिए कई बार निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई कॉलेजों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। अब तक केवल 75 फीसदी कॉलेजों के ही डाटा पोर्टल पर अपलोड हो सके हैं।
विज्ञापन


इसे चिंताजनक बताते हुए यूपी के राज्य नोडल अधिकारी संजय कुमार दिवाकर ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाएं, जिन्होंने अब तक सर्वेक्षण डाटा अपलोड नहीं किया है। ऐसे कॉलेजों को डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित करते विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि इसके बाद भी डाटा अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दें। कुलसचिव डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय के संबद्धता विभाग को यह निर्देश जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed