{"_id":"5e401eeb8ebc3ee5ac312cda","slug":"each-nyaya-panchayat-built-small-stadium-benefit-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीवीएन पीजी कॉलेज में डॉ विभ्राट बोले-प्राथमिक कक्षाओं में एक घंटा खेल और योग अनिवार्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीवीएन पीजी कॉलेज में डॉ विभ्राट बोले-प्राथमिक कक्षाओं में एक घंटा खेल और योग अनिवार्य
Sun, 09 Feb 2020 08:56 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के क्रीडा मैदान में उपस्थित विभ्राट चंद्र कौशिक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत में एक छोटा स्टेडियम बनेगा। इससे सेना, अर्ध सैनिक बल और पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले ग्रामीण अंचल के युवाओं को मैदान की कमी नहीं होगी। अगर यूपी का कोई खिलाड़ी ओलंपिक खेल में प्रतिभाग करता है तो सरकार उसको 20 लाख रुपये देगी।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में एक घंटा खेल और योग के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। डॉ. कौशिक रविवार को डीवीएन पीजी कॉलेज में रोवर्स और रेंजर्स 2019-20 के समागम समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर्स, रेंजर्स समन्वयक प्रो. विनय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे स्काउट, गाइड के जिला आयुक्त डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह समागम रोवर्स और रेंजर्स को विषम परिस्थितियों में भी मुस्कराने की कला को विकसित करता है। आभार ज्ञापन प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने और संचालन डॉ. संजय त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश मौर्य, डॉ. जागृति विश्वकर्मा, टीम लीडर डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. संजीव सिंह, दीपक सहानी, नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।