फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   demonstration gorakhpur university

प्रदर्शनी में कलाकृतियों की सूचनाएं गलत, कलाकारों ने जताया विरोध

Wed, 22 Jan 2020 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
demonstration gorakhpur university
प्रदर्शनी में कलाकृतियों की सूचनाएं गलत। - फोटो : अमर उजाला
राज्य ललित कला अकादमी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग की ओर से क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी में दूसरे दिन नया बखेड़ा खड़ा हो गया। कलाकारों ने कलाकृतियों के बारे में गलत सूचनाएं दर्ज किए जाने की बात कहकर विरोध जताया। सोशल मीडिया पर भी इसे किसी ने वायरल कर दिया। जिसके बाद विश्वविद्यालय में इसे लेकर खूब चर्चा हुई।
विज्ञापन


कला प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को कुलपति प्रो. बीके सिंह ने किया। प्रदर्शन में 77 कलाकारों की कलाकृतियां लगाई गई हैं। दोनों दिन बहुत सारे लोगों ने कलाकृतियों को देखा और सराहना की। उधर, कलाकारों ने मंगलवार को गलत सूचनाओं पर आपत्ति जताई। भाष्कर विश्वकर्मा, सुशील गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव, रोहित कुमार चौधरी, पूजा गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, संजय सिंह, निधि चौरसिया, देवेंद्र गुप्ता सहित 20 से ज्यादा कलाकारों की कलाकृतियों में गलत जानकारी दी गई है। कैटलॉग में नाम, पेंटिंग, शीर्षक और पेंटिंग की विधा के बारे में गलत जानकारी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी संयोजक प्रो. ऊषा सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। प्रिंटिंग में चूक की वजह से ऐसा हो सकता है। अगर ऐसी त्रुटि है तो उसकी सूचना मुझे देनी चाहिए थी। बुधवार को उसे जांच कराकर दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed