फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cricket championship held on gorakhpur

आतिफ प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में संस्कृति और स्टार ड्रीम इलेवन ने जीता मैच

Thu, 02 Jan 2020 09:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
cricket championship held on gorakhpur
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
आतिफ प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को दो मुकाबले सेंट एंड्रयूज कॉलेज में खेला गया। पहले मुकाबले में संस्कृति ने एसके क्लब को तीन विकेट, दूसरे मैच में स्टार ड्रीम इलेवन ने केएस टैलेंट को 30 रनों से पराजित किया। पहले मैच में एसके क्लब ने पांच विकेट के नुकसान पर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। आयुष ने 32 और मो. अली ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन


संस्कृति क्लब की ओर से गेंदबाजी में सौरभ, आमिर ने दो-दो विकेट हासिल किया। संस्कृति टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में अमन और सौरभ ने 35-35 रनों का योगदान दिया। एसके क्लब की तरफ से शुभम ने दो, आयुष ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में स्टार ड्रीम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में निलेश, सिद्धार्थ ने 20-20 रन बनाए। गेंदबाजी में केएस टैलेंट की ओर से अमित और अमिताभ ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में उतरी केएस टैलेंट की टीम 77 रनों पर ही ढेर हो गई। बल्लेबाजी में विवेक सिंह और नरेंद्र ने 12-12 रन बनाए। स्टार ड्रीम इलेवन की ओर से फारूख ने तीन विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed